मनदीप की शहादत पर दिवाली न मनाने की घोषणा


कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के गांव अंटेहड़ी में आज शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। शहीद मनदीप सिंह का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। उनके पैतृक गांव से उनकी अंतिम विदाई की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारी ,शहीद मनदीप को गार्ड ऑफ ऑनर देने सेना के अधिकारी व एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस बिट्टा भी पहुंचे। शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, खट्टर ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि आपके बेटे का बदला लेंगे। दिवाली वाले दिन नए घर में जाने का सोचा था: भाई संदीप मनदीप के बड़े भाई संदीप का कहना है कि उन्होंने हाल ही में नई कोठी बनाई है। तय हुआ था कि दिवाली वाले दिन नए घर में शिफ्ट होंगे। मनदीप ने मई 2015 में नया घर बनवाना शुरू किया था। यह अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। शिफ्ट होने के लिए दिवाली को घर में पूजा रखी थी। बेटे की शहादत पर बोली मां, कहा- मैं लूंगी मौत का बदला बेटे की शहादत पर मां का कहना है कि मैं लूंगी बेटे की मौत का बदला। अब पाकिस्तानियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्हें सबक सिखाने के लिए हर भारतीय को तैयार होना पड़ेगा। उन्हें सरकार बार्डर पर भेज दे। वह अपने बेटे की शहादत का बदला लेंगी। इसके बाद वह फिर से फूट पड़ी। कोई एक बार मेरे लाल को मेरे पास ला दे। 7 महीने से उसका चेहरा नहीं देखा है। वह अपने लाल को कलेजे से लगाना चाहती है। 7 सिख रेजिमेंट में तैनात था मनदीप मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के अंटेड़ी गांव वासी मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनात था। शहीद की पत्नी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वहीं, गांव में इस मामले की जानकारी देर रात को परिजनों को मिली। पाकिस्तान की ओर से एल.ओ.सी. और इंटरनेशनल बॉर्डर पर शुक्रवार को दिनभर फायरिंग होती रही। चौकियों के साथ-साथ गांव भी निशाना बनाए गए। बॉर्डर पर 30 और एल.ओ.सी. पर 10 से अधिक चौकियों पर फायरिंग की गई। इन घटनाओं में एक महिला समेत 2 की मौत हो गई। आर्मी की 21 पंजाब रेजीमेंट के मेजर अजित सिंह और बी.एस.एफ. जवान बी वेंकटेश समेत राज्यभर में 10 लोग जख्मी हुए हैं। मनदीप की शहादत पर दिवाली न मनाने की घोषणा गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें मनदीप की शहादत पर गर्व है। गम और गुस्सा भी है। गांव के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने की घोषणा भी कर दी है। गांव के शहीद की सुचना मिलते ही मौके पर डी.सी. सुमेधा कटारिया भी मौके पर पहुंच गई थी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कबीर हिंदी साहित्य के महिमामण्डित व्यक्तित्व

बारिश की रात